Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने साफ-सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने साफ-सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

0
253

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज में पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत पांच जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए वीटीआर के जंगल कैंप के समीप क्षेत्र में वनकर्मियों द्वारा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बाबत सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।।इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया की प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन क्षेत्र के समीप स्थित टूरिस्ट स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।और जागरूकता फैलाई जा रही है। यह अभियान पर्यावरण दिवस तक अलग-अलग स्थलों पर लगातार चलाया जाएगा।इस सफाई अभियान में वन कर्मियों में रेंजर वाल्मीकिनगर श्रीनिवासन नवीन,प्रभारी वनपाल राकेश कुमार, वनरक्षी रंजन कुमार, वनरक्षी पिंटू पाल इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!