Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बटी, एक की मौत...

अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बटी, एक की मौत एक जख्मी।

0
377

वाल्मिकीनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शनिवार की दोपहर नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर चेक नाका मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकरा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई।वहीं उस पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।साथ ही ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बगहा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली जो उत्तर-प्रदेश की ओर जा रहा था।

अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।जिसमें चालक जिसकी पहचान नंदकेश चौधरी पिता स्वर्गीय राम अवतार चौधरी उम्र लगभग 55 वर्ष ग्राम सबया उत्तर टोला थाना कोठी भार,जिला महाराज गंज उत्तर- प्रदेश,तथा जख्मी की पहचान विनय चौधरी पिता सुखू चौधरी उम्र लगभग 22 वर्ष ग्राम सिसवा बाजार थाना कोठीभार जिला महाराजगंज के रूप में हुई है।जख्मी के उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है।वहीं मृतक को भी पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है।साथ ही बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि ट्रैक्टर का परखच्चा उड़ गया।इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!