अब भारतीय पर्यटक 4.25 लाख भारतीय रुपए नगद ले जा सकेंगे नेपाल।
नेपाल सरकार को कानून लागू करने के लिए दोनों देश के केंद्रीय बैंक की लेनी होगी मंजूरी।
वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर से सेट पड़ोसी देश नेपाल सरकार के द्वारा गुरुवार को जारी आर्थिक बजट में भारतीय पर्यटक को नेपाल में भारतीय मुद्रा ले जाने की सीमा को 25 हजार से बढ़ा कर 4 लाख 25 हजार भारतीय रुपए नगद ले जाने की नई व्यवस्था करने की बात बजट भाषण में पेश किया है। हालांकि इसके कार्यान्वयन में अभी एक से दो महीने का समय लगने की बात भी जानकार बताते हैं। अर्थ मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल के द्वारा बजट भाषण के 405 नंबर बिंदु में हवाई व स्थल मार्ग से नेपाल प्रवेश करने वाले यात्री के द्वारा 5 हजार अमेरिकी डलर के बराबर के विदेशी मुद्रा या ट्राभलर्स चेक लाने की छूट दी गई है। वही इससे ज्यादा के रकम के श्रोत की जानकारी देनी होगी । यह घोषणा खास कर भारत से स्थल मार्ग होते हुए नेपाल में उपचार व अन्य कार्य से आने वाले भारतीय नागरिकों को 25 हजार रुपए तक ही साथ लाने की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी।पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमी सुनीता राउत का कहना है,कि इस नए व्यवस्था से भारतीय पर्यटक को काफी सहूलियत मिलेगी। अब 4 लाख 25 हजार भारतीय रुपए (लगभग 6 लाख 80 हजार नेपाली रुपए ) नगद साथ लाने का रास्ता साफ होता दिखा रहा है।इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्वकार्यकारी निर्देशक भास्कर ज्ञवाली के अनुसार व्यवस्था कार्यान्वयन के लिए नेपाल को भारत के रिजर्भ बैंक से समन्वय की आवश्यकता पहले है।भारत के विदेशी विनिमय व्यवस्थापन कानून (फेमा) अन्तर्गत नेपाल व भुटान के लिए विशेष प्रावधान सहित बड़े नोट (500 ,2000 भारतीय मुद्रा) के प्रचलन के लिए अनुमति लेनी होगी । जब तक दोनों देश के केंद्रीय बैंक के बीच समन्वय व सम्झौता नहीं होगा। तब तक यह व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रभाव में नहीं आएगा।






