Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास घर में रसेल वाइपर सांप को देख परिजनों में मची अफरा-तफरी

घर में रसेल वाइपर सांप को देख परिजनों में मची अफरा-तफरी

0
379

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विजयपुर कर्मबारी गांव निवासी तूफानी शर्मा के घर के अंदर शुक्रवार की सुबह एक बेहद ही खतरनाक प्रजाति का सांप रसेल वाइपर सांप वीटीआर के वन क्षेत्र से भटक कर जा पहुंचा। जिसे देख परिजनों के बीच घंटो तक अफरा- तफरी मची रही।आनन-फानन में गृहस्वामी तूफानी शर्मा के द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई। सूचना पर वन विभाग के स्नैक कैचरों की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो के मशक्कत के बाद घर के अंदर घूसे रसेल वाइपर सांप को सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस बावत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि रसेल वाइपर सांप की लंबाई लगभग 3 फीट का था। जिसे वन कर्मियों द्वारा सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है,कि अगर किसी भी प्रकार के वन्य जीव दिखाई दे,तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। तथा इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दे। लोग सतर्क एवं सजक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!