Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम रुकने का नाम नही ले रहा है मझौलिया में शव मिलने का...

रुकने का नाम नही ले रहा है मझौलिया में शव मिलने का सिलसिला ।

0
343

बहन की शादी में आया था मृतक,  परिजनों में मचा कोहराम ।

शव को पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुटी पुलिस ।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।

इनदिनों मझौलिया थाना क्षेत्र हादसों का क्षेत्र बना हुआ है । आये दिन शव मिलने का शिलशिला जारी है । इसी कड़ी में मझौलिया पुलिस ने शेख मंझरिया पंचायत वार्ड नम्बर 4 से एक शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा है । घटना स्थल पर पहुँचे सदर एसडीपीओ विवेक दिप ने बताया कि मृतक असरफी साह का 20 वर्सिये पुत्र चंदन कुमार है जो अपनी बहन की शादी में घर आया था । मृतक दिल्ली में ऑटो चलाता था । जिसके शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है । घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम पहुच कर जाँच में जुट गई है । थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक चार बहन और दो भाई था ।उसकी शादी तय हो चुकी थी ।

प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा । इधर मृतक की मां इलायची देवी का रो रो कर बुरा हाल है तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है । बताते चले कि इस घटना ने शेख मंझरिया पंचायत को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है । इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताते चले कि मृतक का शव छत पर से बरामद किया गया है। शुक्रवार की रात खाना खाकर चंदन कुमार अपने चाचा शंभू शाह के नए मकान की छत पर सोने गया था। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा चंदन की मोबाइल पर बार-बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठने पर खोजबीन करते हुए परिजन जब छत पर गए तो देखा कि चंदन कुमार चादर से लिपटा हुआ है। उसकी गर्दन पर रस्सी का निशान तथा घुटने और पेट पर चोट के निशान पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!