Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मंजूबाला ने सैकड़ों समर्थकों संग लौरिया में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव...

मंजूबाला ने सैकड़ों समर्थकों संग लौरिया में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव पासी जी का किया स्वागत…

0
288

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा मंजूबाला पाठक ने दिनांक 30/05/2025 को बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव सह अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव श्री सुशील कुमार पासी जी को सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के साथ लौरिया में स्वागत किया। आपको बताते चले कि मंजूबाला पाठक बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा है और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम करती है।पिछले कुछ दिनों से नरकटियागंज विधानसभा में महिला कांग्रेस को मजबूती बनाने के लिए लगातार काम करते आ रही है और उसी का नतीजा है कि सुशील पासी जी के दौरे पर सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका स्वागत एवम् अभिनंदन किया। मंजूबाला पाठक द्वारा किए गए बेहतर स्वागत एवम् अभिनंदन से गदगद बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी जी ने मंजूबाला पाठक को भविष्य का नेता और महिलाओं के लिए सदैव आवाज बुलंद करने वाली नेत्री बताया। ज्ञात हो कि मंजूबाला पाठक के समर्थकों ने कांग्रेस के वरीय नेताओं सहित बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार पासी जी को नारों,स्लोगन और फुल मालाओं के साथ स्वागत एवम् अभिनंदन किया। साथ ही मंजूबाला पाठक ने संविधान बचाओ,नारी न्याय और पलायन रोको नौकरी दो आंदोलन को भविष्य में मजबूती प्रदान करने को आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!