Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का वन विभाग ने किया आयोजन।

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का वन विभाग ने किया आयोजन।

0
241

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में पांच जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गोल चौक स्थित राजकीय बाल विद्या केन्द्र में वन विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के बीच चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। साथ ही इस मौके पर विद्यालय परिसर और आस पास साफ सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर वन विभाग के वनपाल आशीष कुमार,वनरक्षी सुनील यादव, सोनू कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार सिंह,उदय नारायण,बच्चा प्रसाद,वेदिका त्रिपाठी, अर्चना कुमारी सहित कई शिक्षक और वन कर्मी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!