Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास साफ-सफाई कर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

साफ-सफाई कर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

0
224

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत पांच जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए जंगल कैंप के समीप स्थित आम के बगीचा,इको टूरिज्म पर वन कर्मियों के द्वारा बुधवार की शाम सफाई अभियान चलाया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया की प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन क्षेत्र के समीप स्थित टूरिस्ट स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण दिवस तक अलग अलग स्थलों पर लगातार चलाया जाएगा।इस सफाई अभियान में वनपाल आशीष कुमार, वनरक्षि अर्चिता कुमारी, सुनील यादव ओमप्रकाश सिंह, सोनू कुमार,जुनैद आलम सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!