Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नवागत बगहा दो सीओ मनोरंजन शुक्ला ने भूमि से संबंधित मामलों को...

नवागत बगहा दो सीओ मनोरंजन शुक्ला ने भूमि से संबंधित मामलों को सुन दिया निर्देश

0
259

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो के प्रभारी नवागत अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला ने भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई अंचल कार्यालय में बुधवार को की। जिसमें अंचल कर्मीयों को कई दिशा निर्देश भी दिए। सीओ ने जन सुनवाई के माध्यम से फरियादियों की बात सुनी। जिनमें मापी , दाखिल खारिज , जाति , निवास, आय आदि से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन जांच उपरांत करने का निर्देश अंचल कर्मियों को दिया । वहीं दूसरी और कर्मचारियों के हड़ताल होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना भी करना पड़ा है। जिसमें अभी दाखिल खारिज और कई मामलों जिनमें कर्मचारियों के नहीं होने के कारण मामले लंबित है। सीओ मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार हड़ताल खत्म होने तक वैकल्पिक व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। जिससे अंचल के कार्य सुचारू रूप से चलते रहे। सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित होता है भूमि से संबंधित मामलों के लिए लोग अपने नजदीकी थाने में शनिवार को जाकर आवेदन दे सकते है। जिससे उनके भूमि से संबंधित कई मामलों का निष्पादन जनता दरबार के माध्यम से किया जाएगा। प्रभारी सीओ मनोरंजन शुक्ला द्वारा भूमि संबंधित मामलों की लगातार सुनवाई कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!