Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट ने गोपाला ब्रह्म स्थान मंदिर की जमीन के संरक्षण...

सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट ने गोपाला ब्रह्म स्थान मंदिर की जमीन के संरक्षण हेतु दिया शांतिपूर्ण धरना

0
358

रमेश ठाकुर – नरकटियागंज पश्चिम चंपारण बिहार
दिनांक:- 28-05-2025

सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “मंदिर का मंदिर के नाम” अभियान के तहत नरकटियागंज नगर परिषद स्थित ऐतिहासिक गोपाला ब्रह्म स्थान मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं उसे पुनः मंदिर के नाम पर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अपील की कि मंदिर की पवित्र भूमि पर वर्षों से जारी अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और जमीन को पुनः मंदिर के नाम पर दर्ज किया जाए, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की जा सके। सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनआस्था और धार्मिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ट्रस्ट ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर मंदिर की जमीन को पुनः स्वामित्व में लाया जाए। धरना पूर्णतः शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें न किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न हुई और न ही कोई अव्यवस्था देखने को मिली। ट्रस्ट ने भविष्य में भी जनहित और धर्मस्थलों की रक्षा के लिए इसी तरह के प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। मंदिर की भूमि अतिक्रमण मुक्ति अभियान आयोजित धरना में अंकित कुमार तिवारी,चंदन मिश्र,पवन पांडे,आंसू कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!