Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन योजना द्वारा महिलाओं को...

कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन योजना द्वारा महिलाओं को मिलेगा 2500

0
323

शादमान शकील हैदर / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बगहा नगर के त्रिलोकी आश्रम कार्यालय में प्रेस वार्ता कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। जिसमें पश्चिमी चंपारण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस और महागठबंधन द्वारा कई राज्यों में जो वादा किया था , उस वादे को निभा रही है। पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन मिलकर कार्य कर रही है। जिससे आम लोगों को लाभ भी मिल रहा है। इसी तहत बिहार में अगर कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहन मान योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक महीना 2500 रुपये दिया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस और महागठबंधन द्वारा कार्यकर्ता के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस योजना के बारे में कांग्रेस आम जनता से उनके घर-घर जा कर लोगों को बता रही है।

जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने कहा कि मैं पश्चिम चम्पारण की जनता से अपील करता हूँ कि संविधान की सुरक्षा देश की एकता और अखंडता सर्वागीण विकाश के लिए, आप सभी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाये और मल्लिकाअर्जुन खड्‌गे जी, श्रीमती सोनिया गाँधी जी और जन जन के नेता राहुल गाँधी जी के सपनो को सकार करने के लिए बिहार में कांग्रेस महागठबंधन की सरकार को चुने। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता ने अपनी अपनी बातें मंच के माध्यम से कहीं। जिनमें प्रतिभा कुमारी बिहार प्रदेश कमेटी कांग्रेस, अभिनव संगम ऐआईसीसी बगहा प्रभारी, मोतीलालराम प्रखंड अध्यक्ष ठकराहा , रमाशंकर दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष बगहा, सुमंत महतो, विजय राम तूफानी रामनगर कांग्रेस, विकास यादव मंडल अध्यक्ष ठकराहा, मोहम्मद हसनैन, अजय कुमार वर्मा, कृष्ण यादव, मसीहा हुसैन आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!