Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम घोड़े की पीठ पर लदी 50 लीटर विदेशी शराब बरामद, शराब तस्कर...

घोड़े की पीठ पर लदी 50 लीटर विदेशी शराब बरामद, शराब तस्कर फरार

0
225

नौतन थाना पुलिस की कार्रवाई, घोड़ा जब्त

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

नौतन थाना क्षेत्र के बड़ा परसौनी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घोड़े की पीठ पर लदी 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घोड़े को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर घोड़े की पीठ पर उजाला बोरा के माध्यम से शराब लादकर ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मोहम्मद असलम आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर घोड़ा छोड़कर भाग निकला। घोड़े की तलाशी लेने पर दोनों ओर बोरे में छिपाकर रखी गई कुल 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तस्कर काफी सतर्कता के साथ पारंपरिक तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था, ताकि किसी को शक न हो। जब्त घोड़े के मालिक की पहचान बैरा परसौनी निवासी आकाश कुमार, पिता लाल बाबू यादव के रूप में की गई है। पुलिस अब घोड़ा मालिक आकाश कुमार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला शराबबंदी कानून को दरकिनार कर नये-नये तरीके से तस्करी करने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!