Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन वाल्मिकीनगर में बन रही अवधी टेली फिल्म ‘गंगिया’, अमेजन प्राइम वीडियो पर...

वाल्मिकीनगर में बन रही अवधी टेली फिल्म ‘गंगिया’, अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

0
434

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

भोजपुरी और अवधी संस्कृति के संगमस्थल वाल्मिकीनगर में एक नई अवधी टेली फिल्म ‘गंगिया’ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह फिल्म एक स्त्री-प्रधान साफ-सुथरी सामाजिक कहानी पर आधारित है, जिसकी पटकथा और निर्देशन की ज़िम्मेदारी वाल्मिकीनगर के युवा फिल्मकार राहुल के. श्रीवास्तव ने संभाली है।गंगिया’ की कहानी एक ऐसी महिला की जीवन यात्रा को प्रस्तुत करती है, जो समाज की रूढ़ियों और कठिनाइयों के बीच अपने आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की सच्चाइयों को दर्शाना और महिलाओं की आवाज़ को मंच देना है।फिल्म में प्रमुख कलाकारों के रूप में रुद्र तिवारी, निर्जला सिंह, चिराग पाण्डेय और ऋतिक जायसवाल नजर आएंगे। नायक के माता-पिता की भूमिका में ज्योति शेखर और शेखर श्रीवास्तव अपने अभिनय से जान डालते दिखेंगे, जबकि नायिका के पिता की भूमिका में शंकर थापा दिखाई देंगे, जो खुद वाल्मिकीनगर से हैं। फिल्म में हास्य का पुट जोड़ने के लिए रुदल जी को हास्य कलाकार के रूप में लिया गया है।निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के दर्शक अवधी संस्कृति की मिठास और महिला सशक्तिकरण का यह संदेश देख सकें। फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से वाल्मिकीनगर और उसके आसपास के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों पर की जा रही है।फिल्म का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है और स्थानीय प्रतिभाओं को भरपूर अवसर दिया जा रहा है। ‘गंगिया’ के माध्यम से क्षेत्रीय सिनेमा को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!