Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वितीय कार्य हर हाल में वितीय नियमावली के तहत सम्पादित करें :...

वितीय कार्य हर हाल में वितीय नियमावली के तहत सम्पादित करें : जिला पदाधिकारी।

0
239

वितीय कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

सेवांत लाभ से संबंधित मामलों का निष्पादन पूरी संवदेनशीलता के साथ करें।

कार्य संस्कृति को बेहतर करें तथा कार्यालय की गरिमा को बढ़ायें।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रधान सहायकों की बैठक सम्पन्न।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी प्रधान सहायकों की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में प्रधान सहायकों को निर्देशित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वितीय कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें। वितीय कार्य हर हाल में वितीय नियमावली के तहत सम्पादित करें। इसमें कोताही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई निश्चित है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि समाहरणालय सहित जिले के अन्य विभागों में वितीय कार्यों की औचक जांच करायी जाय।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेवा इतिहास से संबंधित विस्तृत जानकारी को पोर्टल पर दो-तीन दिन के अंदर ऑनलाईन कराना सुनिश्चित करें। सीएम डैश बोर्ड, आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी जनता दरबार तथा उच्चस्तर से प्राप्त पत्रों, दिशा-निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करें। रोकड़ बही, कर्म पुस्तिका, संचिका, अभिलेख सहित अन्य कागजातों एवं अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखें। इन्हें साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखें।

उन्होंने निर्देश दिया कि सेवांत लाभ से संबंधित मामलों का निष्पादन पूरी संवदेनशीलता के साथ करें ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों को ससमय सरकारी लाभों से आच्छादित किया जा सके। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई, सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करें। सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी से संबंधित मामलों में समय पर एसओएफ तैयार कर दायर करना सुनिश्चित करें। एसीपी/एमएसीपी से संबंधित मामलों में ससमय प्रस्ताव भेंजे ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। जिला पदाधिकारी ने प्रधान सहायकों से कहा कि आप सभी अपनी जिम्मेवारी को समझें और अच्छे तरीके से कार्य करें। सकारात्मक रूप से कार्य करते हुए कार्यालय के लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करें। कार्य संस्कृति को बेहतर करें तथा कार्यालय की गरिमा को बढ़ायें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता, मो0 अहमद अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!