Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंचायतों में शिविर लगा कर बनाया जा रहा है,आयुष्मान कार्ड।

पंचायतों में शिविर लगा कर बनाया जा रहा है,आयुष्मान कार्ड।

0
205

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

मुख्य सचिव पटना का पत्रांक 1103 दिनांक 19 मई 25 तथा जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण बेतिया के पत्रांक 1697 दिनांक 21मई 25 के आलोक में सभी पंचायत में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश निर्गत किया गया है। साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहे सामाजिक आर्थिक स्थिति कुछ भी हो आयुष्मान वय बंदन कार्ड से आच्छादित किया जाना है। सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से अच्छादित किए जाने हेतु दिनांक 26 मई से दिनांक 28 मई तक विशेष अभियान आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देशित किया गया है। विशेष अभियान हेतु पंचायत प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों एवं दायित्व का भी निर्धारण किया गया है। इस विशेष अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मियों, पदाधिकारीयों को पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर और संतपुर सोहरिया पंचायत में सोमवार से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया गया है। वाल्मीकिनगर पंचायत के लिए कार्यपालक सहायक विजय कुमार और नोडल पदाधिकारी राजकुमार जयसवाल तथा संतपुर सोहरिया पंचायत में कार्यपालक सहायक सोनू कुमार और नोडल पदाधिकारी पारस राउत को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए कार्यपालक सहायक विजय कुमार ने बताया की बिहार सरकार के आदेश अनुसार हर एक पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार से बुधवार तक आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही बताया कि सही तरीके से नेट कनेक्टिविटी नहीं मिलने से आयुष्मान कार्ड निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस अवसर पर विकास मित्र सरिता कुमारी, टोला सेवक लोकनाथ राम,उप मुखिया रवि प्रकाश गुप्ता,ग्रामीणों में रेखा सेलेस्टीन ,रंजना देवी, पूजा देवी, नर्मदा देवी, गुड्डी देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!