Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आम के बगीचा में खेल रहे बालक को बंदर ने काट कर...

आम के बगीचा में खेल रहे बालक को बंदर ने काट कर किया जख्मी।

0
163

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में दिन पर दिन जंगली बंदरों का आतंक काफी बढ़ता चला जा रहा है।आए दिन ये जंगली बंदर किसी ना किसी को काट कर जख्मी करते रहते हैं।इसी क्रम में सोमवार की सुबह एक चार वर्षीय बालक अबराज देवान पिता सलीम देवान ग्राम विजयपुर निवासी जो अपने घर के पीछे आम के बगीचा में खेल रहा था,को जंगली बंदरों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ विकास कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे होने के कारण कभी कभार वन्य जीव वन क्षेत्र से भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील है,कि अगर किसी भी प्रकार के वन्य जीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दें।एवं सतर्क और सजग रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!