Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम लौरिया में अपराध की योजना बनाते 04 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार के...

लौरिया में अपराध की योजना बनाते 04 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार के साथ पुलिस दबोचा।

0
233

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

दिनांक-23 मई को पुलिस की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अपराधियों द्वारा नंदनगढ लौरिया के पिछे आम के बगीचा में लूटपाट करने की योजना बना रहें है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अपराधकर्मियों के गिरफ्तार हेतू पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया शौर्य सुमन के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुयें छापेमारी के क्रम में अपराधकर्मी 1. पप्पु कुमार 2. सुजीत कुमार, 3. मो० रूसतम एवं 4. पच्चासी शर्मा को 01 पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 04 कारतुस एवं 01 मोबाईल के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में लौरिया बगहा रोड में लुट-पाट करने की योजना बनाने की बात बताई गई है। इस संबंध में लौरिया थाना काण्ड संख्या-216/2025, दिनांक-23.05.2025, धारा-111 (4) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी पप्पु कुमार का अपराधिक इतिहास :-

  1. लौरिया थाना काण्ड संख्या-329/2023, दिनांक-08.12.2023, धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
  2. चौतरवा (बगहा) थाना काण्ड संख्या-87/2024, दिनांक-24.03.2024, धारा-395/397/398 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। (रोड डकैती)
  3. चौतरवा (बगहा) थाना काण्ड संख्या-88/2024, दिनांक-25.03.2024, धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!