Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 9.5 लीटर देसी चुलाई शराब के  पुलिस ने एक महिला शराब कारोबारी...

9.5 लीटर देसी चुलाई शराब के  पुलिस ने एक महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

0
189

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 9.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी में निकली पुलिस अवर निरीक्षक आशीष रंजन सिंह को गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी थारू टोला में शराब कारबारियों के द्वारा शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की।छापामारी के दौरान घर में रखें 19 पाउच लगभग (9.5) लीटर देसी चुलाई शराब को जब्त किया गया।पकड़े गए महिला की पहचान मनीषा कुमारी उम्र लगभग 24 वर्ष पति विनय कुमार ग्राम भेड़िहारी थारू टोला निवासी के रूप में हुई है।महिला शराब कारोबारी मनीषा कुमारी के ऊपर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 55/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!