Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

0
216

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी के रोहुआ टोला गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी ममता कुमारी उम्र लगभग 22 वर्ष पिता मोहन बिन ने शनिवार को वाल्मीकि नगर थाना में दहेज उत्पीड़न मामले को लेकर अपने ही ससुराल के 6 लोगों पर आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि मेरा विवाह 5 जून 2022 को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी स्थित चकदहवा गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी चंदन बिन उम्र लगभग 28 वर्ष पिता नगीना बीन से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मेरे ससुराल के इन सभी 6 लोगों चंदन बिन,नगीना बीन,सत्येंद्र बिन,हीरा देवी, सुमेश्वर बिन और किशोर बिन द्वारा मेरे पिता मोहन बिन से दहेज के रूप में 1 लाख रुपए और एक सोने की चेन की बार-बार मांग किया जाता है। जब मैं उन सभी से कहीं की मेरा पिता बहुत गरीब व्यक्ति है। कहां से वह 1 लाख रुपए और एक सोने की चेन देंगें। बस इतना ही कहने पर उन सभी 6 लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिए। और हमेशा मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट कर जख्मी कर देते हैं। और उन सभी लोगों द्वारा मुझे बार-बार धंमकी दिया जाता है। और कहा जाता है, कि मेरा मांग पूरा नहीं हुआ तो मैं तुम्हें जान से मार कर नदी में फेंक दूंगा। फिर एक दिन 2 जनवरी 2025 को भी इन सभी 6 लोग मेरे साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। जैसे-तैसे मैं अपना जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की संख्या 54/25 मामला दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!