Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 4 फीट का गोहटी को देख मची अफरा- तफरी।

4 फीट का गोहटी को देख मची अफरा- तफरी।

0
190

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्र से भटककर एक लगभग 4 फीट का जंगली गोहटी शनिवार की शाम गोल चौक स्थित अजय कुमार के किराना दुकान में जा पहुंचा।जिसे देखकर दुकानदार व ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। किराना दुकानदार अजय कुमार के द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन विभाग को दी गई। इस सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम ने गोहटी का सुरक्षित रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के श्रीनिवासन नवीन बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे हुए हैं। इसी कारण कभी कभार वन्य जीव रास्ता भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं ।ग्रामीणों से अपील है, कि सतर्क और सजग रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!