Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सनकी बन्दर का आतंक, काटकर एक किसान को किया  जख्मी

सनकी बन्दर का आतंक, काटकर एक किसान को किया  जख्मी

0
279

भितहा से अजय गुप्ता की रिपोर्ट

भितहा–गुरूवार के शाम प्रखंड के चिलवनिया पंचायत के रेडहा निवासी संतोष कुशवाहा चिलवनिया कुटी के पास ट्रैक्टर लेकर खेत जोताई करने गये हुए थे कि सनकी बन्दर ने आकर हमला कर दिया और बाह में काट लिया जिससे वह जख्मी हो गये जिनका इलाज कुशीनगर के जिला अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया गया।इधर स्थानीय ग्रामीण विनय सिंह,शेख हसमुद्दीन,सुभाष सिंह,रामजीत कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, जमालुद्दीन अंसारी,घुर कुशवाहा सहीत तमाम लोगों का कहना है कि उक्त बंदर को लेकर आने जाने राहगीर से लेकर खेतों में काम करने वाले मजदूर काफी भयभीत हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सनकी बंदर बहुत लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है जिसकी सुचना देने पर आज तक वन विभाग का कोई भी कर्मी उक्त बंदर को रेस्क्यू करने तक नहीं आया। ग्रामीणों द्वारा उक्त बंदर को लेकर काफी चिंतित हैं जिसकी सुचना दुरभाष पर एफ डी ओ को दि गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!