Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक, दिए...

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक, दिए निर्देश।

0
266

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद ने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था का व्यवस्थित मूल्यांकन किया और ओपीडी,केबिन रूम, टीकाकरण कक्ष,ओटी, लैब, मेडिकल स्टोर,स्टोर रूम, सम्मेलन कक्ष, आयुष्मान वार्ड,महिला शिशु वार्ड और उपलब्ध बिस्तरों की संख्या,ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली और रजिस्टर मिलान की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवा आपूर्ति, स्वच्छता और कर्मियों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे उत्तम और अनुकरणीय व्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ने प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मिसाल पेश की है। बैठक में टीकाकरण की समीक्षा की गयी। इसे बढ़ाने के लिए एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटर को निर्देशित किया गया। एएनएम को विशेष रूप से निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव पर अधिक से अधिक जन जागरूकता फैलाये। बंध्याकरण के लिए महिलाओं को जागरुक कर सीएससी में लाने के लिए कहा गया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रखंड अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने व विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रखने का आवश्यक निर्देश दिया। समुदाय स्तर पर कार्यरत आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा जागरूक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी स्थानीय आशा के माध्यम से प्रखंड स्वास्थ्य विभाग को नियमित रूप से रिपोर्ट करना सुनिश्चित करना है। इससे पंचायत स्तर पर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित रखा जायेगा। मां और बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग को साप्ताहिक रूप से पंचायत स्तर पर के गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं के प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सभी गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत प्रसव स्थानीय आशा द्वारा नजदीकी अस्पताल में ही सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर डॉक्टर एम. डी लुकमान, रविंद्र कुमार ,सतीश कुमार, पुरुषोत्तम चौबे, राहुल झा, प्रियंका कुमारी, अनिता कुमारी, सोनी कुमारी, रिंकू कुमारी, बेबी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!