Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 25.09 किलोग्राम चरस बरामद,एक गिरफ्तार...

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 25.09 किलोग्राम चरस बरामद,एक गिरफ्तार एक किशोर निरुद्ध

0
363

विजय कुमार शर्मा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकटा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत सिकटा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 25.09 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं और एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है, जिसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि मादक पदार्थों की इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए सिकटा थाना प्रभारी एवं SSB की संयुक्त टीम की सराहना की है और बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!