Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अखंड सौभाग्यवती भव बिटिया अनुप्रभा-पं०भरत उपाध्याय

अखंड सौभाग्यवती भव बिटिया अनुप्रभा-पं०भरत उपाध्याय

0
99

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी ,प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बीती रात अपनी प्रिय शिष्या को शुभ विवाह के अवसर पर आशीर्वाद देते हुए कहा, कि पुराणों और उपनिषदों में शतायु होने के आशीर्वाद का उल्लेख है। 100 वर्ष तक का जीवन न तो आश्चर्य है और न ही असंभव। सुखी होकर जीवन व्यतीत करने के लिए सुख सुविधाओं की आवश्यकता अनिवार्य नहीं है। यदि संबंधों की अनुकूलता न हो तो सब व्यर्थ है। कई बार दूर बैठे व्यक्ति की याद आते ही, आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि वहां संबंधों की अनुकूलता है। जीवन के हर पल का आनंद लें ।आज से मांगलिक जीवन की शुरुआत हो रही है, इस पथ पर आप दोनों प्रेरणादाई कार्य करते रहें ।जिससे माता-पिता के शिक्षक होने एवं उनके संस्कार का प्रभाव समाज में उदाहरण बन सके।

हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राआयुष्मति अनु प्रभा शिक्षक दंपति उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभा जी की कन्या है ,जिसकी शिक्षा- दीक्षा में हम गुरुजनों का भी गुणवत्तापूर्ण सहयोग रहा है। इस अवसर पर पंडित रविंद्र मिश्रा, ठाकुर रामाधार सिंह, ठाकुर भूपनारायण सिंह, शंभू दयाल सिंह, संतोष सिंह राठौड़, विपिन गुप्ता, बच्चा यादव, शैलेंद्र मोहन पांडेय ,राज किशोर पांडेय , कामेश्वरपांडेय ,सुग्रीवशर्मा,अरविंदगुप्ता ,दिनेशगुप्ता सहितआचार्यगण ,अध्यापक, अधिवक्ता ,न्यायाधीश, चिकित्सक ,अभियंता, पत्रकार एवं प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!