Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

0
206

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर -रमपुरवा पंचायत के लक्ष्मीपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया की बिहार सरकार की खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत विद्यालय में तीन दिवसीय साइकलिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, दौड़ और कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय, और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक हिमांशु,राज, शशि रंजन गुप्ता, जामदार अंसारी, शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश कुमार,संकुल समन्वय सुरेश प्रसाद गुप्ता,स्नेहलता सिसोदिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!