Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर...

स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर लोगों को किया जागरूक।

0
290

रेंजर ने छात्र-छात्राओं को दी पेड़,पौधे,पशु,पक्षि सहित अन्य जानकारियां।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के अवसर पर वन और वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वाल्मीकि नगर स्थित राजकीय बाल विद्या केंद्र विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण से संबंधित जानकारियों को बहुत ही नजदीक से समझने का मौका मिला।इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए बताया कि हमारे जीवन में जंगल और जंगल में रहने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा एवं पेड़,पौधे, पशु,पक्षी कितना महत्वपूर्ण होते हैं।साथ ही पर्यावरण को कैसे संतुलित रखते है।। इन सारे बातों को रेंजर ने छात्र-छात्राओं को विधिवत रूप से समझाया। बताते चलें की वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित राजकीय बाल विद्या केंद्र परिसर से गोल चौक, टंकी बाजार, तीन.आर.डी पुल, वन विभाग के जटाशंकर चेक नाका होते हुए पुन: राजकीय बाल विद्या केंद्र परिसर तक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के लगभग सैकड़ों विद्यार्थियों में वीटीआर का भ्रमण के साथ-साथ पेड़,पौधों की प्रजातियों, जंगली जानवरों के जीवन और उनके रहन-सहन, स्वभाव आदि की जानकारी छात्र-छात्राओं को भ्रमण के दौरान दी गई।इस मौके पर शिक्षक उदय नारायण, मनोज कुमार,जय प्रकाश, बच्चा प्रसाद, मोहम्मद वारिस, राज कुमार महतो,वनपाल आशीष कुमार, वन रक्षी ओम प्रकाश सिंह,वन कर्मी अमित बैठा सहित कई शिक्षक और वन कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!