Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया 15 लाख रुपए की लागत से गुद्दर बाबा मजार का किया जा...

15 लाख रुपए की लागत से गुद्दर बाबा मजार का किया जा रहा है निर्माण।

0
328

हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों का है तीर्थस्थल, मदार शाह बाबा।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती नेपाल के महलवारी में स्थित हिंदू एवं मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों का साझा तीर्थस्थल के रूप में जाना जानेवाला मदार बाबा के मजार पर 15 लाख रुपए के लागत से गुद्दर बाबा का मजार का निर्माण कराया जाएगा। मदार बाबा मजार संरक्षण संस्था के पूर्व अध्यक्ष जमालुद्दीन अंसारी ने बताया की नवलपरासी जिला के त्रिवेणी तथा सुस्ता गांव पालिका के अंदर पड़ने वाला मदार बाबा के मजार पर गुद्दर बाबा के मजार का निर्माण उत्तर-प्रदेश के महराजगंज जिला अंतर्गत सिसवा बाजार निवासी मौलाना सोफी अमरूल्लाह बाबा के द्वारा अपने खर्चे पर कराया जा रहा है। मजार के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपया का खर्च आने का अनुमान है। मजार के निर्माण के लिए गुरुवार की शाम नेपाल के विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासियों के समक्ष मौलाना अमरूल्लाह बाबा के द्वारा शिलान्यास किया गया। वाल्मीकि नगर बॉर्डर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित महलवारी के मदरिया पहाड़ पर इस्लाम के धर्मगुरु कुतुबुल जिंदा मदार शाह बाबा उर्फ मदार बाबा के मजार पर प्रत्येक बर्ष मदार बाबा संरक्षण संस्था के द्वारा फागुन 17 गते से मदार मेला का आयोजन किया जाता है। जिसका समापन शिवरात्रि के दिन किया जाता है।। एक हफ्ते तक लगने वाला आस्था तथा विश्वास के इस मेला में भारत तथा नेपाल के विभिन्न शहरों तथा राज्य से लाखों की संख्या में हिन्दू तथा मुस्लिम दोनों धर्म के श्रद्धालु पहुंचते है। और मदार बाबा के मजार पर चादर चढ़ा के अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बाबा से फरियाद करते हैं। जब उनकी मनोकामना पूरा हो जाता है,तो श्रद्धालु फिर से बाबा के मजार पर पहुंच कर चादर चढ़ाकर दान पुण्य करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!