Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नप द्वारा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए काटे गए चालान।

बगहा नप द्वारा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए काटे गए चालान।

0
185

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर परिषद एक्शन मोड में है।अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ सड़कों को बाधित करने पर संचालकों तथा पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों को जुर्माना किया गया।इस कड़ी मे शुक्रवार को स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी के अध्यक्षता मे सड़क पर से अतिक्रमण को हटाया गया।नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन पकड़े जाने व खुले में मांस बेचे जाने पर चालान कटने की सूचना मिलते ही सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने दुकानों में रखे पॉलिथीन छिपाने शुरु कर दिए।स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया,कि पॉलिथीन,कैरी बैग के प्रयोग और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है।इसलिए आदेशो की उल्लंघना करने पर दुकानदारों के चालान काटे जा रहे है और पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना भरवाया जाएगा,अगर दुकानदार जुर्माना नहीं भरता तो,इसके लिए सजा का भी प्रावधान है।वही लगभग 10 दुकानो के चालान काटे गए।इस छापेमारी मे नगर योजनाकार चन्दन कुमार,स्वच्छता साथी किशोर यादव,राकेश कुमार,आशुतोष कुमार,राहुल कुमार,साधु बासफोर,दीक्षा कुमारी,मुस्कान जयसवाल,कोमल कुमारी और पटखौली ओपी थाना एसआई राम जयपाल यादव सहित पूरी पुलिस बल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!