Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स लोक जनशक्ति पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के बगहा जिलाध्यक्ष बने डॉ.हरिकेश कुमार पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के बगहा जिलाध्यक्ष बने डॉ.हरिकेश कुमार पासवान

0
537

नरेन्द्र पांडेय बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने पार्टी का विस्तार करते हुए बगहा पुलिस जिला के तमकुहा निवासी डॉ. हरिकेश पासवान को बगहा पुलिस जिला में पार्टी के साथ बेहतर कार्य करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बगहा पुलिस जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा 2025को देख एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने में बिहार के सभी जिलों में लोक जनशक्तिपार्टी के वरीय कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी अहम भूमिका निभाते हुए बेहतर कार्य करेंगे। इसी कड़ी में बगहा पुलिस जिला के तमकुहा गांव निवासी डॉ .हरिकेश कुमार पासवान की चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान डॉ. हरिकेश कुमार पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , चिराग , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय कुमार, बगहा पुलिस जिला के युवा मामले के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पासी को इस पद को मनोनीत करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को विकसित करने को लेकर जिस तरह से संकल्पित हैं।उसको लेकर मैं अपने लोक जनशक्ति पार्टी के तरफ से जिला स्तर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के तरफ से आम जनमानस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का मेरे तरफ से भरपूर प्रयास रहेगा । साथ ही पार्टी हित के साथ साथ देश की सुरक्षा तथा मानवीय संभावनाओं को बेहतर स्थापित करूंगा। इस दौरान पार्टी के वरीय कार्यकर्ता गुलज़ार पासवान सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस पद पर सुशोभित होने पर बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!