Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा...

9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

0
318

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

नौरंगिया पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 लीटर अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी में निकली पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि पीलीभीत जंगल के रास्ते उत्तर-प्रदेश से शराब का खेप आने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पीलीभीत के जंगल में पुलिस की टीम पहुंच कर एमबुसी लगाकर छिप कर इंतजार करने लगे।तभी देखा कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते सिर पर एक बोरी लिए आते दिखा।जिसे पकड़ कर तलाशी शुरू की गई।तलाशी के दौरान बोरी में रखे रॉयल स्टैग की 9 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार पिता पप्पू यादव उम्र लगभग 19 वर्ष ग्राम भूल टोला सिरिसिया निवासी के रूप में हुई है।उक्त व्यक्ति उत्तर-प्रदेश से शराब ले कर आ रहा था।।पकड़े गए व्यक्ति के ऊपर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 54/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!