Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी और वन विभाग ने वन अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

एसएसबी और वन विभाग ने वन अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर की ज्वाइंट पेट्रोलिंग।

0
337

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के अंतर्गत भेड़िहारी वन क्षेत्र के वन कर्मियों एवं भारत-नेपाल सीमा पर तैनात झंडू टोला सीमा चौकी के एसएसबी 21 वी वाहिनी के अधिकारी व श जवान संयुक्त रूप से बुधवार की शाम ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। वन अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसबी 21 वीं वाहिनी और वन कर्मियों की टीम भेडिहारी वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 20,21,25,26 आदि के वन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग किया।इस दौरान विशेष कर शिकारियों के द्वारा वन्य जीवों के शिकार के लिए इलेक्ट्रिक लोहे का जाल लगाया जाता है।जिस पर विशेष नजर और खोज के उद्देश्य से पेट्रोलिंग की गई।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन संपदा की तस्करी और वन अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय- समय पर सीमा चौकी तैनात एसएसबी के साथ मिलकर पेट्रोलिंग की जाती है।।इस पेट्रोलिंग का नेतृत्व डब्ल्यू टी आई के पॉवेल घोष ने किया।इस पेट्रोलिंग में वन कर्मियों में पिंटू पाल , मोती चंद यादव, सुशील कुमार, हरदेव चौतरिया तथा डब्ल्यू टी आई के सुनील कुमार सहित कई वन कर्मी और एसएसबी के एस आई अशोक सिंह,हेड कांस्टेबल जाकिर हुसैन,चंदन कुमार,राजा ठाकुर,राजकिशोर महतो सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!