Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक बराज में बाढ़ अवधि को लेकर सिंचाई कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति।

गंडक बराज में बाढ़ अवधि को लेकर सिंचाई कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति।

0
273

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाल्मीकि नगर स्थित इंडो-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली ऐतिहासिक गंडक बराज में बाढ़ अवधि को लेकर शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकिनगर के कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश से सरकारी कार्य हित में आगामी बाढ़ अवधि 2025 को ध्यान में रखते हुए गंडक बराज नियंत्रण कक्ष वाल्मीकिनगर में स्थापित वायरलेस का संचालन पालीवार कार्य करने हेतु टीम गठित कर सिंचाई कर्मियों और अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। प्रथम पाली में अभियंता ई.सौरभ कुमार, कार्यालय परिचारी रमेश चंद्र पासवान ,द्वितीय पाली में अभियंता ई.शांतनु सिंह, परिचारी में सुनील ठाकुर ,तृतीय पाली में अभियंता ई.नवनीत कुमार मिश्रा, परिचारी प्रदीप कुमार तथा चौथी पाली में अभियंता ई.जवाहर लाल और परिचारी में दुखी मांझी को प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रत्येक पाली सोमवार को साप्ताहिक रूप से बदल जाएगी। बताते चलें कि प्रथम पाली सुबह 6 बजे से दोपहर के 2 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर के 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, तृतीय पाली रात्रि के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी ।यह आदेश जल संसाधन विभाग के आदेश से 1 जून 2025 से प्रभावी होगा ।इसमें अभियंता ई.रंजन कुमार अवर प्रमंडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से सभी पालि का नियंत्रित करेंगे। इसके साथ ही अभियंता ई.प्रमोद कुमार सिंह सभी पाली के प्रभारी बनाए गए हैं। इस बाबत पूछे जाने पर गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता सियाराम पासवान ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए गंडक बराज पर स्थित कंट्रोल नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है ।जिसमें 24 घंटे नदी के जलस्राव का मॉनिटरिंग किया जाएगा। गंडक बराज का सभी प्रकार के मरम्मती एवं संप्रेषण कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में गंडक बराज में पॉन्डिंग कर मुख्य पश्चिम नेपाल नहर में सिंचाई हेतु जलस्राव किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!