Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन वाल्मीकि नगर के शिक्षक प्रशिक्षण में लगाया गया मनमानी का आरोप, जवाब...

वाल्मीकि नगर के शिक्षक प्रशिक्षण में लगाया गया मनमानी का आरोप, जवाब तलब।

0
99

प्रभारी प्राचार्य ने सभी आरोप को बताया निराधार।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के वाल्मीकी नगर के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ संस्थान में प्रतिनियुक्त व्याख्याता ब्रजेश कुमार ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार किया है। दिए गए आवेदन में श्री कुमार ने आरोप लगाया है,कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए बायोमेट्रिक मशीन नहीं है। इसके आलावा नियम विरुद्ध हाजिरी बनवाने, प्रशिक्षण कार्य में नियमों का पालन नहीं करने, कक्षाओं में सम्मिलित नहीं होने, संख्या से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने आदि गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वरीय पदाधिकारियों को दिए गए पत्र में व्याख्याता श्री कुमार ने कहा है,कि परिसर की साफ- सफाई समय- समय पर नहीं कराई जाती है। शौचालय की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं है। वही दूसरी ओर, आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने प्राचार्य से उनका पक्ष समर्पित करने का निर्देश दिया है। कहा है,कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखें।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षक प्रशिक्षण के संस्थान वाल्मीकि नगर के प्रभारी प्राचार्य रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि लगाया गया आरोप बेबुनियाद मनगढ़ंत और सच्चाई से परे है। तथा दुर्भावना से प्रेरित होकर संस्थान को बदनाम करने की नीयत से साजिश के तहत की गई है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा 360 डिग्री कैमरा के द्वारा नियमित जांच पूरे बिहार राज्य में संचालित सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की मॉनिटरिंग निदेशक महोदय के द्वारा प्रतिदिन कई माह से लगातार की जा रही है। निदेशक महोदय के निर्देश के अनुसार सभी प्रशिक्षणार्थी के द्वारा प्रतिदिन का ऑनलाइन फीडबैक प्रशिक्षण से संबंधित सभी प्रकार के विधि व्यवस्था की रिपोर्ट प्रतिदिन की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!