Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा स्टेशन पर कार्यरत राम नवल गिरी के सेवानिवृत होने पर दी...

बगहा स्टेशन पर कार्यरत राम नवल गिरी के सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

0
263

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा स्टेशन पर रेलवे समर्पित कर्मी राम नवल गिरी के सेवानिवृत होने पर बगहा स्टेशन प्रांगण में विदाई समारोह किया गया। राम नवल गिरी पाइंट्स मैन के पद पर थे। जिन्होंने बगहा स्टेशन पर लगभग 25 साल रेलवे में सेवा दिया। राम नवल गिरी ईसीआरयू रेल यूनियन से भी जुड़े रहे। जिनके सोमवार को सेवानिवृत होने पर रेल कर्मी और गणमान्य लोगों द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया। रेल कर्मी और गणमान्य लोगों द्वारा राम नवल गिरी को अंग वस्त्र, उपहार, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक बगहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे ने किया , कार्यक्रम का संचालन पूर्व स्टेशन अधीक्षक सह रेल यूनियन नेता जय कुमार प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में डॉ शकील मोईन राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ के नेता , डॉ प्रेम नाथ तिवारी , डॉ.तबरेज़ आलम वाणिज्यिक अधीक्षक आदि द्वारा सम्मानित किया गया। रेल कर्मियों ने राम नवल गिरी को उनके घर तक बैंड बजे के साथ छोड़ा। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में मौके पर आरपीएफ एसआई इद्रजीत सिंह , अशोक सिंह जीआरपी एसआई , प्रोफेसर मनोज्ञया, माधवेन्द्र पांडेय , सिंग्नल इंस्पेक्टर विशाल, बच्चा लाल, अख्तर हुसैन, वेद प्रकश आदि रेल कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!