Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित।

सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित।

0
391

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर सात स्थित लक्ष्मीपुर में कालिका युवा क्लब तथा वार्ड नंबर सात के आर्थिक सहयोग से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में सोमवार को त्रिवेणी के स्टार युवा क्लब ठठिया खोला की टीम ने दुर्गा युवा क्लब शिवपुर गढ़ी के टीम को छह विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजक कालिका युवा क्लब के अध्यक्ष भाषुन राना मगर ने बताया की स्वास्थ्य के लिए खेल कूद राष्ट्र के लिए खेल कूद के मुख्य नारा के साथ आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर छह तथा वार्ड नंबर सात के कुल आठ टीम सहभागी हुए थे। विजेता टीम को 40 हजार रुपया नकद सहित मेडल तथा प्रमाण पत्र से नवाजा गया। वही उप विजेता टीम को 20 हजार रुपया नकद सहित मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर त्रिवेणी स्टार क्लब के राजेश श्रेष्ठ को तथा बेस्ट बैट्समैन के रूप में नंदन को घोषित किया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज के लिए त्रिवेणी स्टार क्लब के अशोक क्षेत्री को चुना गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अवसर पर त्रिवेणी के वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष नूरेन्द्र शाह, वार्ड नंबर सात के अध्यक्ष उमेश कार्की, पूर्व वार्ड अध्यक्ष गोपाल बहादुर क्षेत्री,,निरंजन थापा, शेखर मर्दन शाह,सरिता शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!