Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सेना के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब।

सेना के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब।

0
238

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा – श्वेतमनी सिंह उर्फ तुषार सिंह

बगहा, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मान देने के उद्देश्य से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा शामिल रहे। यात्रा प्रखण्ड बगहा एक सीमा क्षेत्र के इमलिशिया चौक से होकर चौतरवा तक पहुंची। जहा रैली का हर मोड़ देशभक्ति के नारों और तिरंगों से गूंज उठा था।
भाजपा विधायक राम सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। देश की जनता सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोषों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वही भाजपा नेता तुषार सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन में महिलाओं की भागीदारी गर्व का विषय है। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व ने महिलाओं को प्रेरित किया है।


यह तिरंगा यात्रा देशभर में निकाली जा रही है और इसका उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों को धन्यवाद देना है। उन्होंने एक स्वर में कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और बलिदान के प्रति समर्थन व्यक्त करने का प्रतीक है। पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 100 आतंकियों को खत्म कर सेना ने पाक को उसकी औकात दिखा दी। ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत आतंक के खिलाफ सख्त है। सेना की तत्परता और सरकार की दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत की ताकत का अहसास अब हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!