Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम शराब मामले का फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

शराब मामले का फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

0
235

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला कप्तान सुशांत कुमार सरोज के दिशा- निर्देश पर चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नौरंगिया पुलिस ने शराब मामले में फरार एक अभियुक्त को रविवार की शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पूर्व में केरई गांव निवासी गब्बर उर्फ सुरेन्द्र मुसहर पिता स्वर्गीय असई मुसहर और अशर्फी मुसहर पिता फेकू मुसहर के घर छापेमारी कर लगभग 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया था।वहीं पुलिस की भनक पाते ही दोनों शराब कारोबारी फरार हो गया था।जिस पर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 50/25 दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि गब्बर अपने घर आया है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए एस आई राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में उक्त स्थल पर छापेमारी कर गब्बर मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!