Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम अपराधियो ने एक व्यक्ति को चाकू मार किया घायल, 50 हजार रुपया...

अपराधियो ने एक व्यक्ति को चाकू मार किया घायल, 50 हजार रुपया के साथ सोने के चैन छीन किया लुट ।

0
158

सुधीश श्रीवास्तव गोपालगंज बिहार

गोपालगंज जिला के मांझागढ़ में एक व्यक्ति से अपराधियों ने हमलाकर लुट की घटना को अंजाम दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से ससुराल गिट्टी बालू खरीदने के लिए 50 हजार रुपया लेकर सोमवार की देर शाम जा रहा था इसी बीच मांझागढ़ थाना क्षेत्र सेख पूरा गांव के समीप बाइक से सवार चार अपराधियो ने चाकू से हमला कर 50 हजार रुपया और दो भर के सोने का चैन छीनकर चलते बने घटना घटते ही घायल व्यक्ति के द्वारा डायल 112 क्विक रिस्पांस टीम के पुलिस को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है
बताते चले कि घायल व्यक्ति की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र छितौली गांव के अवधेश साह के रूप में की गई है जिन्होंने बताया है कि बाइक सवार चार अपराधियो ने उन्हें चाकू से वार कर घायल कर दिया तथा उसके पास में रखे रुपया और सोने का चैन छीन कर चंपत हो गए । वही घायल व्यक्ति अवधेश साह का इलाज मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!