Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन श्री श्री 1008 रूद्र महा यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश...

श्री श्री 1008 रूद्र महा यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

0
352

पांच हजार एक कुंवारी कन्याओं ने उत्तर वाहिनी कोहड़ा नदी में जल भरा।

जल शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 ब्रह्मस्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महा यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें बाजे गाजे के साथ आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा। पांच हजार एक कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक राजघाट स्थित उत्तर वाहिनी कोहड़ा नदी में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल भरा। तदुपरांत कलश शोभा यात्रा पूरे भक्ति भाव से पंचायत परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक आया। रुद्र महायज्ञ के यजमान अध्यक्ष बिंदु यादव धर्म पत्नी संगीता देवी विनोद ठाकुर धर्म पत्नी रंभा देवी सहित प्रदीप गुप्ता प्रमोद यादव रवि पटेल विनोद पटेल शंभू पटेल मुन्ना साह बैजू पटेल धर्मपत्नी रीता देवी पूरे भक्ति भावना के साथ जल शोभा यात्रा में शामिल थे।


यज्ञ के आचार्य पंडित बच्चा मिश्रा ने बताया कि 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंडप प्रवेश 21 मई को तथा महायज्ञ की पूर्णाहुति 30 मई को होगी।
सुबह शाम पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा पाठ होती रहेगी। पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदु यादव ने बताया कि इस 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में वृंदावन की रासलीला सहित संत महात्माओं की संगीतमय प्रवचन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही वैष्णो माता की गुफा मौत का झूला पश्चिम बंगाल के जादूगर की जादुई कला ब्रेक डांस आदि का आनंद श्रद्धालुओं द्वारा उठाया जाएगा।


कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से जनकल्याण और विश्व शांति के लिए यह रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के आचार्य पंडित बच्चा मिश्रा ने बताया कि यज्ञ करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। जन मानस का कल्याण होता है। विश्व में सुख शांति समृद्धि और शांति की बढ़ोतरी होती है। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो और विश्व का कल्याण हो तथा हर हर महादेव के जय घोष के बीच निकाली गई भव्य और आकर्षक जल शोभा यात्रा पूरे बखरिया पंचायत में भक्ति भावना को जागृत कर दिया है।


इस भव्य जल शोभा यात्रा में जिला पार्षद लालू यादव मुखिया पति एक बालि राम सरपच प्रतिनिधि पूरण दास आदित्य सिंह चंद्रशेखर पटेल राजू पटेल विशाल पटेल अजय यादव अखिलेश यादव महाराजा कुमार नीरज कुमार यादव अरविंद कुमार पटेल बजरंगी कुमार छोटू पटेल सुरेंद्र पटेल संतोष कुमार धर्मेंद्र ठाकुर राहुल कुमार अभय कुमार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
बताते चले की यज्ञशाला का निर्माण समाजसेवी आजादी यादव के सहयोग से कराया गया है जो काफी भव्य और आकर्षक दिख रहा है।
श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ के संचालक धर्म प्रचारक अयोध्या के शास्त्री जी महाराज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!