Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन पण्डित राजकुमार शुक्ल की 96वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित की गई

पण्डित राजकुमार शुक्ल की 96वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित की गई

0
334

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

बेतिया, 20 मई 2025, पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के तत्वावधान में चम्पारण सत्याग्रह के प्रणेता 'पण्डित राजकुमार शुक्ल की 96वीं पुण्य तिथि 20 मई 2025 के अवसर पर 'पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति समारोह' का आयोजन समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शर्मा हाउस, संत कबीर रोड, बेतिया में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महान स्वाधीनता सेनानी पंडित शुक्ल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी और समारोह में उपस्थित वक्ताओं द्वारा चम्पारण सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पण्डित राजकुमार शुक्ल के अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पण्डित राजकुमार शुक्ल को भारत रत्न से सम्मानित करने, पटना और बेतिया तथा सतवरिया में पण्डित शुक्ल जी की प्रतिमा स्थापित करने, पटना और बेतिया में पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति संग्रहालय स्थापित करने तथा चनपटिया रेलवे स्टेशन का नामकरण पण्डित राजकुमार शुक्ल के नाम पर करने की मांग सरकार से की गई। स्मृति समारोह को प्रो. मदनमोहन ओझा, आशीष कुमार शर्मा, प्रताप राव, रामानन्द हाजरा, अमरेश कुमार, अवधेश प्रसाद, विशुनदेव राम आदि ने संबोधित कर अमर सेनानी पण्डित राजकुमार शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
— रवीन्द्र कुमार शर्मा ‘अध्यक्ष’ पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति (रजि०) बेतिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!