Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नप द्वारा अभियान चलाकर आम जनता की सुनी जा रही है...

बगहा नप द्वारा अभियान चलाकर आम जनता की सुनी जा रही है समस्याए।

0
204

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, आपका शहर,आपकी बात अभियान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में नगर परिषद बगहा द्वारा वार्ड संख्या 35 मे प्रभु यादव के घर के समीप नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सभापति पुष्पा गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया और संचालन स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में नप के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा नगरवासियों को हो रही समस्याओं को सुना गया।जिसको लेकर दो काउन्टर बनाकर सूचीबद्ध किया गया और आयोजित कार्यक्रम आपका शहर आपकी बात में काउंटर बनाकर समस्याओं को सूचीबद्ध करने का कार्य नगर स्वच्छता साथी आशुतोष कुमार और दीक्षा कुमारी के द्वारा किया गया।साथ ही इस कार्यक्रम में सूचीबद्ध की गई समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन कराने का आश्वासन भी दिया गया।वही इस कार्यक्रम के माध्यम से उपसभापति रश्मि रंजन ने अपने संबोधन मे भूमिहीनों,नाली,कुआं की साफ-सफाई,शौचालय,पेयजल,आश्रय विहीनों को आवास दिलाने और सड़कों के निर्माण कराने का भरोसा आम जनमानस को दिया।

वार्ड संख्या 35 के पार्षद मदन यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनमानस द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई।इस कार्यक्रम मे नगर योजनाकार चंदन कुमार व नगर प्रबंधक चंदन कुमार मदेशिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और नप द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए,समस्याओं को सूचीबद्ध कराने की अपील की।इस कार्यक्रम मे स्वच्छता साथी राकेश कुमार,विकास कुमार मिश्रा,राहुल कुमार,किशोर यादव,मुस्कान कुमारी,कोमल,साधू,अंजू सहित डाटा ऑपरेटर रूपेश कुमार,सुपरवाइजर सद्दाम,दीपू,बादल बिहारी,अभिषेक,रविन्द्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!