Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पुलिस ने शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच अन्य को किया...

पुलिस ने शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच अन्य को किया गिरफ्तार।

0
257

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के मदनपुर वन क्षेत्र के फॉरेस्टर के सरकारी आवास पर शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच अन्य लोगों को नौरंगिया पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आवास से पुलिस ने शराब की बोतल, केन बियर और अन्य बीयर की बोतल को भी बरामद किया है।इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वी टी आर के मदनपुर वन क्षेत्र स्थित फॉरेस्टर के आवास पर कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।इसके उपरांत मदनपुर वन क्षेत्र के वनपाल के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई। जहां मदनपुर फॉरेस्टर राकेश रोशन, वनपाल सोनू कुमार, चिउटाहां के वनपाल मुकेश कुमार मधुकर और पूर्व वनपाल नवीन कुमार सहित अन्य पांच लोग जिनकी पहचान नालंदा के ज्ञान रंजन कुमार,अखिलेश कुमार,बसंत राज,बेगूसराय के संगम कुमार और पटना के शेखर कुमार के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने मौके से बियर की भरी हुई बोतलें और केन बियर बरामद किया है। साथ ही बताया कि इन लोगों के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 52/25 दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!