Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास निर्वाचन आयुक्त ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की...

निर्वाचन आयुक्त ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

0
278

किया बूथों का निरीक्षण,दिए कई निर्देश

वाल्मिकीनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत निर्वाचन आयुक्त आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम वाल्मीकि नगर पहुंचे। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉक्टर विवेक जोशी तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल रविवार को वाल्मीकिनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के वाल्मीकि सभागार में जिलाधिकारी, जिला प्रशासन, एसएसबी तथा पुलिस प्रशासन के साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें आदर्श आचार संहिता के अनुपालन,मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप गतिविधियां की समीक्षा, विधि व्यवस्था,दिव्यांग एवं वृद्ध मतदान कर्मियों के प्रबंधन, तथा पश्चिम चंपारण तथा पूर्वी चंपारण की सीमा पर भारत तथा नेपाल के सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात सभी एस एस बी बटालियन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा वाल्मीकिनगर स्थित नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय तथा राजकीय मध्य विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 14,15,16 तथा 17 का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी बूथ के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार,बी एल ओ से बूथ पर मतदाताओं की संख्या, वोट प्रतिशत के अलावा बूथ पर मूलभुत सुविधाओं आदि की जानकारी ली। साथ ही बी एल ओ सहित अन्य अधिकारियों से वोट प्रतिशत के वृद्धि के लिए दिशा निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, डी डी सी सुमित कुमार, ए डी एम राजीव कुमार सिंह, एस डी एम गौरव कुमार,एस पी सुशांत कुमार सरोज, डी एस पी कुमार देवेंद्र, वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,बी डी ओ बगहा दो के बिड्डू कुमार, बी डी ओ बगहा एक प्रदीप कुमार, एस एस बी बेतिया के डी आई जी एस सुब्रह्मण्यम, एस एस बी 21 वी बटालियन बगहा के कमांडेंट तपेश्वर राउत, एस एस बी 44 वी बटालियन नरकटियागंज के कमाडेंट बलदेव सिंह नेगी, एस एस बी 65 वी बटालियन बेतिया के कमाडेंट नंदन सिंह मेहरा, एस एस बी 47 वी बटालियन रक्सौल के कमांडेंट संजय पांडे, बेतिया के वन प्रमंडल पदाधिकारी अतीश कुमार, वन प्रमंडल दो के वन प्रमंडल पदाधिकारी पीयूष वर्णवाल उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के अशोक प्रियदर्शी के अलावा जिला तथा प्रखंड के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!