Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।

7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।

0
211

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वाल्मीकिनगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ शराब कारोबारी को धर दबोचा।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में मै खुद निकला था मेरे साथ एसआई विनय कुमार सहित पुलिस बल को गुप्त सूचना मिली कि नरैनापुर गांव निवासी उमा मुंडा पिता स्वर्गीय रामलाल मुंडा उम्र लगभग 60 वर्ष अपने घर से शराब का कारोबार करता है। इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान घर में रखे लगभग 7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ उक्त शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 53/25 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!