Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारी तूफान से बगहा अनुमंडल के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरे, आगजनी...

भारी तूफान से बगहा अनुमंडल के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरे, आगजनी बिजली गिरी

0
277

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक दो प्रखंड के कई जगह पर शुक्रवार को तेज तूफान के कारण कई पेड़ और घर को नुकसान हुआ। इसके साथ ही प्रखंड एक के बसवरिया पंचायत में पड़री गांव में तेज आंधी के कारण भीषण आग ने गांव में भारी तबाही मचाया। जिसमें लाखों रुपये मुल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की माने तो यह भीषण आगलगी की घटना में महंत गिरी के घर के साथ ही प्रमोद साह, साधु साहनी, अलगू साह, जीतेन्द्र सहनी, समेत एक सौ से अधिक घर जलकर राख हो गया। बगहा नगर के मस्तान टोला में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी जिससे लोगों में अफरा तफरी मची रही। बगहा अनुमंडल के बाल्मीकि नगर, हर्नाटर बगहा एक और दो प्रखंड में काफी नुकसान आंधी तूफान के कारण हुआ। काफी देर बिजली भी नहीं रही। प्रशासन द्वारा इसका जायजा लिया जा रहा है। कुछ लोग इस आंधी तूफान में घायल हुए हैं। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ विजय कुमार ने बताया कि आधा दर्जन लोग अंधी तूफान से घायल हुए। जिनका इलाज अनुमंडलिये अस्पताल में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!