Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पुलिस ने न्यायालय के सात वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

पुलिस ने न्यायालय के सात वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

0
239

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला कप्तान सुशांत कुमार सरोज के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के दौरान वाल्मीकिनगर और नौरंगिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के सात वारंटी जो अलग-अलग कांड के है,को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं नौरंगिया थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ए सी जेएम प्रथम बगहा न्यायालय का वारंटी जिसका टीआर नंबर 2178 आईएफ नंबर 260/21है,का वारंटी नरेश माझी उर्फ नरेश मुसहर उम्र लगभग 57 वर्ष पिता स्वर्गीय रामवृक्ष माझी जो वन विभाग का वारंटी है,वहीं नौरंगिया थाना क्षेत्र के सीजीएम प्रथम का वारंटी जिसका ट्रायल नंबर 923/24 आईएफ नंबर 23/16 का वारंटी मंगरुबिन पिता जग़लाल बिन अंधरावर सिरसिया निवासी, सीजीएम द्वितीय का न्यायालय का वारंटी जिसका ट्रायल नंबर 354/25 जीएस नंबर 250/7 कांड संख्या 617 का वारंटी गुड्डू चौधरी पिता जगदीश साहनी जरलहिया सिरिसिया निवासी, तारीख समीम जेएम प्रथम न्यायालय का कुर्की वारंटी जिसका ट्रायल नंबर 1397/25 आईएफ नंबर 697/94 का वारंटी योगेंद्र कुशवाहा पिता राधा कुशवाहा मदनपुर निवासी, आशीष मिश्रा ए.एस जे तृतीय का कुर्की वारंटी जिसका ट्रायल नंबर 627/72, सीआईएस नंबर 207/22 का वारंटी गोरखनाथ महतो पिता स्वर्गीय दुखन महतो ग्राम झड़हरवा थाना वाल्मीकिनगर तथा एसीजेएम द्वितीय न्यायालय का वारंटी जिसका ट्रायल नंबर 1347/24, सी आई एस नंबर 810/3 का नामजद वारंटी लुटावन बिन पिता तपसी बिन तथा मुन्ना मलाह पिता सिंहासन मलाह दोनों निवासी अंधरावर जरलहिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!