Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नवनियुक्त शिक्षक नवनीत कुमार का विद्यालय में भव्य स्वागत

नवनियुक्त शिक्षक नवनीत कुमार का विद्यालय में भव्य स्वागत

0
136

रमेश ठाकुर – रामनगर (पश्चिम चंपारण)
दिनांक:- 18-05-2025

TRE-3 के अंतर्गत नियुक्त रा.प्रा.वि. कुड़िया, रामनगर में पदस्थापित नवनियुक्त शिक्षक नवनीत कुमार का शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति एवं विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, रामनगर से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात नवनीत कुमार ने विद्यालय में योगदान दिया। उनके प्रथम आगमन पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षा समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर स्वागत किया। नवागत शिक्षक नवनीत कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सरकार और विभाग के मार्गदर्शनों का अनुसरण करते हुए कार्य करेंगे। अभिनंदन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश मुखिया, सभी शिक्षकगण, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवी आलम, सचिव जैबुन नेशा, एवं ग्रामीणजन इस्लाम मियां, कमलेश साह, प्रभु यादव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने नये शिक्षक के आगमन को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया, जिससे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!