Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स भाजपा हराओ, बिहार बचाओ

भाजपा हराओ, बिहार बचाओ

0
233

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण


आज पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक बेतिया में एक विवाह भवन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज देश के ऊपर गंभीर संकट खड़ा हो गया है ।एक तरफ हमारे देश के पर्यटकों को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया ।तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार के नायक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर धार्मिक उन्माद पैदा कर देश में धार्मिक टकराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।जब देश का प्रधानमंत्री मुस्लिम अल्पसंख्यक बच्चों को पंचर बनाने वाले मिस्त्री की संज्ञा देते हैं तो वही यह प्रश्न खड़ा होता है कि मध्य प्रदेश के भाजपा के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सैनिक सेवा की अद्भुत, विलक्षण सेनानी सोफिया कुरैशी जिसके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर का सफल करवाई किया गया ।जिस सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकवादी ठिकानों को बर्बाद कर दिया ।जिस सोफिया कुरैशी के अदम्य साहस और सैनिक दक्षता पर पूरे भारत को नाज है ।उसे विजय शाह भाजपा मंत्री एक निहायती घृणित शब्दों से तिरस्कृत करने का काम किया है कि पाकिस्तानियों को प्रधानमंत्री मोदी ने सबक सिखाने के लिए उसकी बहन सोफिया का इस्तेमाल कर पाकिस्तानियों को सबक सिखाया है।


उन्होंने कहा कि जब देश के सारे राजनीतिक पार्टीयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के अंदर छिपे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का पूर्ण रूप से अधिकार दे दिया था। तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह गलत बयान बाजी करना की पहलगाम में आतंकवादियों ने पूछ पूछ कर हिंदुओं को मौत के घाट उतारा है। तो फिर प्रधानमंत्री जी को यह भी जवाब देना चाहिए कि छह मुस्लिम कश्मीरी जांबाज नौजवानों को आतंकवादियों ने क्यों मौत के घाट उतार दिया। जो कश्मीरी नौजवानों ने भारतीय पर्यटकों , बच्चों , महिलाओं को बचाने के लिए अपनी जान को निछावर कर दिया। वैसे वीर, साहसी शहीदों के लिए दो शब्द के लाले पड़ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास वैसे कश्मीरी शहीद मुसलमानो के लिए एक भी शब्द नहीं निकला।
उन्होंने कहा कि ऐसे दोगली चरित्र रखने वाले भाजपाइयों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की करतूत के खिलाफ आम जनता के बीच में सच को रखने की जरूरत है ।साथ ही बिहार में डबल इंजन की सरकार के नायक नीतीश कुमार और उनकी सरकार की नाकामियों ,कानून व्यवस्था , प्रदर्शनकारियों ,महिलाओं ,दलित समुदाय पर लाठियों की बौछार और इंसाफ मांगने वाले ,रोजगार मांगने वाले, महंगाई रोकने की बात करने वाले लोगों को पीट-पीट कर जेल में बंद कर देने जैसी कु कृतियों को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। बैठक को राजद महासचिव अमर यादव,कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल,भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रान्ति,माकपा जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव, माले के फरहान,वी आई पी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी आदि ने अपने विचारों को रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!