Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स पूर्व एडीजी अजय प्रकाश पाठक का चंपारण दौरा शुरू, बाबू धाम ट्रस्ट...

पूर्व एडीजी अजय प्रकाश पाठक का चंपारण दौरा शुरू, बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से ग्रामीण विकास को देंगे गति!

0
328

रमेश ठाकुर ,
रामनगर-नरकटियागंज , प० चंपारण(बिहार)
17-05-2025

चंपारण: भारत सरकार के पूर्व एडीजी और बाबू धाम ट्रस्ट के सह-संस्थापक अजय प्रकाश पाठक का चंपारण दौरा 17 मई 2025 से शुरू हुआ। वे दिल्ली से चलकर अपने पैतृक गांव बड़गो पहुंचे, जहां ग्रामीणों और ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पाठक ने गांव में लोगों से मिलकर संवाद किया और ट्रस्ट की गतिविधियों की समीक्षा की। 18 मई को वे नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों सहित दर्जनों गांवों का दौरा करेंगे और आमजनों से मुलाकात करेंगे। 19 मई को वे बगहा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे, जहां वे विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे और समाधान के लिए बातचीत करेंगे। 20 मई को वे बगहा के थारू बहुल क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां की जनजातीय आबादी के बीच जाकर सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगे। 21 मई को पाठक बगहा और नरकटियागंज के अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इसी दिन वे नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे।22 मई को वे नरकटियागंज के थरुहट क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां थारू समुदाय की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानेंगे और महिला सशक्तिकरण पर बल देंगे। 23 मई को वे एक बार फिर नरकटियागंज क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ रोजगार और भविष्य निर्माण को लेकर विशेष बैठक करेंगे। इस दौरान बाबू धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के साथ वे युवाओं के लिए नई योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। अपने दौरे के अंतिम दिन पाठक दिल्ली लौटेंगे और उन्होंने घोषणा की है कि वे जल्द ही पुनः चंपारण लौटकर ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्रीय विकास की योजनाओं को गति देंगे। उनका यह दौरा ग्रामीणों में नई उम्मीद जगा रहा है और बाबू धाम ट्रस्ट की भूमिका को और भी मजबूत करता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!