Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ लेबर रूम में भी नहीं बख्शे जाते गरीब, उप प्रमुख ने स्वास्थ्य...

लेबर रूम में भी नहीं बख्शे जाते गरीब, उप प्रमुख ने स्वास्थ्य केंद्र की पोल खोली

0
243

रमेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित, मैनाटांड़(पश्चिम चंपारण)
दिनांक:- 16-05-2025

मैनाटांड प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उप प्रमुख खुर्शीद आलम ने मैनाटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लेबर रूम में भी गरीब और असहाय लोगों से जबरन पैसे लिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी फोन नहीं उठाते, कई बार तो फोन बंद कर देते हैं, जिससे आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उप प्रमुख ने आगे कहा कि जन वितरण प्रणाली (PDS) में भी अनियमितता बरती जा रही है। कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा से कम, मात्र 4 किलो 500 ग्राम राशन दिया जा रहा है, जो कि नियमों का उल्लंघन है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, बाल विकास परियोजना, कृषि, मनरेगा, स्वच्छता आदि योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर डमरापुर के मुखिया अमरेंद्र यादव, रामपुर के मुखिया मुन्ना देवरिया, चौहाट्टा के मुखिया मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी, इनरवा के मुखिया रामदेव भगत समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक स्तर पर बीडीओ दीपक राम, अंचल अधिकारी आशीष आनंद, विद्युत विभाग के जेई सुशील कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संगम कुमार, कृषि पदाधिकारी श्री कृष्णकांत सिंह, एमओ सुप्रिया कुमारी, शिक्षा पदाधिकारी, बीपीआरओ गोविंद कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमरेंद्र कुमार, मनरेगा पदाधिकारी अंजनी सिन्हा, मैनाटांड थाना अध्यक्ष राणा प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में मौजूद थे।बैठक में सभी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। प्रखंड प्रमुख ने सभी विभागों को योजनाओं में पारदर्शिता बरतने और लाभुकों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!